Mahesh Neekhra ji said that strict action should be taken against those who adulterate the offerings of Tirupati!
Gwalior: Former Prime Minister of Sri Sanatan Dharam Mandal Gwalior, President of Shri Gahoi Seva Sansthan Gwalior, Former General Secretary of Shri Gahoi Samaj Greater Gwalior, Member of the District Peace Committee Gwalior, Member of the Red Cross Society Gwalior, and Former Prime Minister of Sri Sanatan Dharma Mandir Mahesh Neekhara ji responded to the controversy surrounding the mixing of animal fat in prasad laddus at the renowned Tirupati temple.
According to Mahesh Neekhara ji, adulteration in food donated to one's deity is seen as a sin in all religions or sects. This falls into the category of crimes that should be condemned. In Hindu Sanatan Dharma, purity is given extra consideration. It is very condemned to combine animal fat with the food offered to Lord Tirupati. It is less the more it is denounced. To ensure that no one ever considers committing a similar crime in the future, those found guilty of it should get the worst punishment possible.
On behalf of Gahoi Mumbai Samachar and Gahoi brothers, congratulations to Mahesh Neekhra ji for raising lively issues:
On behalf of all Gahoi brothers and Gahoi Mumbai Samachar, I salute Mahesh Neekhra ji for his reaction on the laddu controversy in Tirupati. It is my wish to God that you remain supportive of the prosperity and development of Gahoi society in the future and bring glory to the society.
तिरुपति के भोग में मिलावट करने वालों पर हो सख्त कार्यवाही, महेश नीखरा जी ने कहा!
ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री श्री सनातन धर्म मंडल ग्वालियर, श्री गहोई समाज ग्रेटर ग्वालियर के पूर्व महामंत्री, श्री गहोई सेवा संस्थान ग्वालियर के अध्यक्ष, सदस्य जिला शान्ति समिति ग्वालियर, सदस्य रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर एवं श्री सनातन धर्म मंदिर के पूर्व प्रधानमंत्री महेश नीखरा जी ने प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के में प्रसाद के लड्डुओं में जानवर की चर्बी मिलाए जाने पर प्रतिक्रिया दी।
महेश नीखरा जी के अनुसार अपने देवता को दान किये गये भोजन में मिलावट करना सभी धर्मों या संप्रदायों में पाप के रूप में देखा जाता है। यह उन अपराधों की श्रेणी में आता है जिनकी निंदा की जानी चाहिए।' हिन्दू सनातन धर्म में पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। भगवान तिरूपति को चढ़ाए जाने वाले भोजन में जानवरों की चर्बी मिलाना बहुत निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने के बारे में न सोचे, इसके लिए दोषी पाए गए लोगों को यथासंभव सबसे खराब सजा मिलनी चाहिए।
गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:
देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं।
गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से महेश नीखरा जी को जीवंत मुद्दे उठाने के लिए बधाई:
महेश नीखरा जी के तिरुपति में लड्डू के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया रखने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से सादर नमन। आप भविष्य में ऐसे ही गहोई समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे और समाज का नाम रोशन करे, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय भारत - जय गहोई
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोई मुंबई समाचार ब्लॉग पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| यह ब्लॉग केवल गहोई समाज से सम्बंधित समाचारों और कार्यक्रमों की जानकारी के लिए हैं, ताकि समाज के लोग वर्तमान में समाज में हो रहे परिवर्तनों से अवगत रहे|
Comments
Post a Comment