एक शिव-भक्त को साक्षात् दर्शन देने वाले ‘जागृत महादेव’ की कथा!
केदारनाथ को क्यों कहते हैं ‘जागृत महादेव’?, जानिये कैसे साक्षात् दर्शन दिए एक शिव-भक्त को? यह सनातन प्रेरक कहानी केदारनाथ में स्थित ‘जागृत महादेव’ की है, जहाँ भोलेनाथ ने एक शिव-भक्त को उसके ६ महीने को एक रात्रि में परिवर्तित कर साक्षात् दर्शन दिए| यह २ मिनट की बहुत ही रोचक कहानी देवों के देव महादेव के भक्तों के प्रति प्रेम की हैं| एक बार एक शिव-भक्त अपने गांव से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला। पहले यातायात की सुविधाएँ तो थी नहीं, वह पैदल ही निकल पड़ा। रास्ते में जो भी मिलता केदारनाथ का मार्ग पूछ लेता। मन में भगवान शिव का ध्यान करता रहता। चलते चलते उसको महीनो बीत गए। आखिरकार एक दिन वह केदार धाम पहुच ही गया। केदारनाथ में मंदिर के द्वार 6 महीने खुलते है और 6 महीने बंद रहते है। वह उस समय पर पहुचा जब मन्दिर के द्वार बंद हो रहे थे। पंडित जी को उसने बताया वह बहुत दूर से महीनो की यात्रा करके आया है। पंडित जी से प्रार्थना की - कृपा कर के दरवाजे खोलकर प्रभु के दर्शन करवा दीजिये। लेकिन वहां का तो नियम है एक बार बंद तो बंद। नियम तो नियम होता है। वह बहु...