Google Pixel 11 Series Launch Date Locked: आ गए आधिकारिक इनवाइट्स, लीक हुए बेहद धांसू फीचर्स!
टेक प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपने अगले जेनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। Google ने अपने बहुप्रतीक्षित " Made by Google" 2026 हार्डवेयर इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने 12 अगस्त 2026 को अपनी प्रीमियम Pixel 11 सीरीज को दुनिया के सामने पेश करने का फैसला किया है। लगातार दूसरे साल Google अपनी पारंपरिक अक्टूबर की टाइमलाइन से हटकर, गर्मियों में ही इस बड़े इवेंट को आयोजित कर रहा है। यह इवेंट न्यूयॉर्क शहर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। अमेरिकी समय के अनुसार यह इवेंट शाम 6:00 PM ET पर शुरू होगा, जिसका मतलब है कि भारत में मौजूद फैन्स 13 अगस्त 2026 की सुबह 3:30 AM IST से इस मेगा इवेंट को लाइव देख सकेंगे। भले ही ऑफिशियल इनवाइट में सिर्फ "नेक्स्ट जेनरेशन पिक्सल" की बात कही गई हो, लेकिन सप्लाई चेन से जुड़े बड़े लीक्स ने इवेंट से पहले ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कीमतों की पूरी कुंडली खोल कर रख दी है। कहाँ देखें लाइव? Google इस पूरे 'Made by Google...