भत्ते से बेहतर शिक्षा! जानिए क्यों शुभेंदु अधिकारी का यह फैसला बंगाल की तस्वीर बदल सकता है।
बंगाल में 'योगी मॉडल'? शुभेंदु सरकार ने बंद किया इमाम भत्ता, जनता बोली- 'ये हुई ना बात!' West Bengal Politics News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ( CM Suvendu Adhikari ) एक्शन मोड में आ गए हैं। अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में शुभेंदु सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए इमाम, मुअज्जिन और पुरोहितों को मिलने वाले मासिक भत्ते (Religious Allowance) को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने साफ किया है कि अब इस धार्मिक भत्ते के पैसे को राज्य के बच्चों की शिक्षा और छात्रवृत्ति (Education and Scholarships) को बेहतर बनाने के लिए खर्च किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और इस फैसले के पीछे सरकार की क्या रणनीति है। 1 जून से लागू होगा फैसला, कैबिनेट में लगी मुहर पश्चिम बंगाल कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने इस बड़े फैसले की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि धार्मिक वर्गीकरण के आधार पर दी जाने वाली सभी सहायता योजनाएं ...